भिलाई में महिला क्रिकेट का बढ़ता स्तर,राज्य स्तरीय चौंपियनशिप की तैयारियाँ तेज

छत्तीसगढ़ के औद्योगिक नगरी भिलाई में महिला क्रिकेट का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है। स्थानीय महिला क्रिकेट टीम ने आगामी राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भिलाई के सेक्टर -7 स्टेडियम में चल रहे अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों का जोश देखने लायक है, जो न केवल टीम की एकजुटता को दर्शा रहा है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी साबित हो रहा है। ये महिलाएं दैनिक दो सत्रों में अभ्यास कर रही हैं, जिसमें फिटनेस, बैटिंग, बोलिंग और फील्डिंग पर इनके द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य चैंपियनशिप जनवरी 2026 में रायपुर में आयोजित होनी है, और इस बार फाइनल तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर तैयारी की जा रही हैं। हाल ही में संपन्न जिला स्तरीय टूर्नामेंट में टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जो आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहा। आज कौन है इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजकों ने आयोजन की जानकारी न्यूज़ टीम को उपलब्ध कराई है। इन महिलाओं के खेल को देखकर यह पता चलता है कि भिलाई की टीम राज्य स्तर पर मजबूत दावेदार है। यह तैयारी राष्ट्रीय स्तर पर महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता से प्रेरित है

By editor