भिलाई में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक साहू का किया भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, जिला भिलाई द्वारा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक साहू का भिलाई आने पर जोरदार बाजे-गाजे के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर, भिलाई में किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के कार्यालय में बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से की गई। जिलाध्यक्ष– पुरुषोत्तम देवांगन ने स्वागत भाषण सह प्रस्तावना प्रस्तुत किए। संचालन भाजपा जिला महामंत्री –प्रेम लाल साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुंदर लाल साहू ने किया। आगामी संगठनात्मक रणनीतियों, केंद्र व राज्य संगठन व सरकार की योजनाओं के प्रचार–प्रसार एवं ओबीसी वर्ग को अधिकाधिक प्रतिनिधित्व देने पर प्रयास किया जाएगा। सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस की विफलताओं के कारण जनता ने भाजपा को चुना। ओबीसी मोर्चा की भूमिका निर्णायक रही है।” उन्होंने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की भी सराहना की। बारी-बारी से सभी वक्ताओं ने अपने विचार बैठक में रखें और ओबीसी मोर्चा को लेकर ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा आप भी सुनिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद–विजय बघेल, अहिवारा विधायक – डोमनलाल कोर्सेवाडा, पूर्व कैबिनेट मंत्री – रमशिला साहू, पूर्व मंत्री – जागेश्वर साहू, पूर्व अध्यक्ष ह शि वि – दीपक साहू, पूर्व विधायक – सांवला राम डाहरे, बृजेश बिचपुरीया, विरेंद्र साहू, खिलावन साहू, राजेंद्र नायक, तुलसी साहू, निर्मला यादव, सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

By editor