दुर्ग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां भिलाई के कुर्सीपार कैनाल रोड स्थित मांझी चौक में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक धीरज कुमार और लड़की खुशी एक ही मोहल्ले में रहते थे…
दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था।
आज सुबह अचानक खुशी धीरज के घर पहुंची…
उसने कहा कि उसके घर पर कोई नहीं है और वह धीरज को अपने साथ ले गई।
लेकिन जैसे ही धीरज खुशी के घर पहुंचा…
वहां पहले से मौजूद लड़की के परिजनों ने अचानक धीरज पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान धीरज ने खुद को छुड़ाने की बहुत कोशिश की…
लेकिन परिजनों ने बेरहमी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
धीरज की सांसें रुक गईं और उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
घटना के दौरान धीरज की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,
लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवाया गया।
वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है और अब आरोपियों से पूछताछ जारी है।
इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है,
लोगों में गुस्सा और भय का माहौल है।

