भिलाई में नवमीत ड्राई फ्रूट्स की दुकान में भीषण आग

दुर्ग शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नवमीत ड्राई फ्रूट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में दमकल की टीम तत्काल रवाना की गई।

मौके पर पहुंचकर दलप्रभारी महेंद्र चंदेल के नेतृत्व में फायर कर्मियों मुख्तार अली, धर्मेंद्र साहू और राजेश साहू ने बहादुरी दिखाते हुए दुकान का शटर तोड़ा और भीतर प्रवेश किया।

दमकल टीम ने एक गाड़ी पानी की मदद से आग पर नियंत्रण पाया और उसे आस-पास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया।

अग्निशमन विभाग की तत्परता और टीमवर्क के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

By editor