भिलाई में जन्मदिन की पार्टी में खून-खराबा

भिलाई नगर से बड़ी खबर…
जन्मदिन का जश्न मौत में बदल गया। मामूली विवाद ने एक दोस्त की जान ले ली।

नेवई थाना क्षेत्र के एक स्कूल परिसर में 21 वर्षीय रोशन ठाकुर की उसके ही साथियों ने बेरहमी से हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि देर रात जन्मदिन की पार्टी के बाद मामूली कहासुनी विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्तों ने रोशन पर पहले जमकर हमला किया और फिर ईंट–पत्थर से सिर पर वार कर उसकी जान ले ली।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपचारी बालक समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

इस सनसनीखेज हत्या ने इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे।

By editor