भिलाई में छठवीं राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप का भव्य समापन

भिलाई में चल रहे छठवीं राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप का समापन विशिष्ट अतिथियों के गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ समापन समारोह में उपस्थित होने वाले अतिथियों सहित आम जनमानस का तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया गया तत्पश्चात पुष्प कुछ भेट कर परंपरा का निर्वहन भी किया गया अतिथियों के स्वागत सम्मान का जिम्मा शैली कौर और विनीता दीक्षित को सौपा गया था। इसी बीच योगासन खेल के खिलाड़ियों द्वारा समूह प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर योगासन के सामूहिक करतब उपस्थित दर्शकों को दिखाई जा रहे थे सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्णायकों की पैनी नजर बनी हुई थी। योगासन के खिलाड़ियों ने एक-एक आसन का प्रदर्शन करने के लिए खूब पसीना बहाया और निर्णयको को अपने पक्ष में फैसला लेने के लिए मजबूर कर दिया योगासन के सामूहिक कर्तव्य देखकर उपस्थित जन समुदाय ने दांतों तले उंगलियां दबा ली योगासन का खेल और उसे पर संगीत का साथ मानव सोने पर सुहागा प्रतीत हो रहा था योगासन का सामूहिक करतब देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि खिलाड़ियों ने इस खेल के लिए कितनी मेहनत की होगी और उनके प्रशिक्षकों ने किस तरह का प्रशिक्षण इन खिलाड़ियों को दिया होगा कार्यक्रम के समापन के अवसर पर दुर्ग जिला सांसद विजय बघेल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने बताओ और मुख्य अतिथि शामिल हुए और उन्होंने इस खेल के प्रदर्शन को बड़ी बारीकी से देखा और न्यूज़ टीम के साथ चर्चा करते हुए इस खेल में भारत का भविष्य उज्जवल बताया और आने वाले समय में जल्द से जल्द इस खेल को ओलंपिक में शामिल कराए जाने की बातें कहीं

आयोजन के समापन के अवसर पर खेल में अपना बेहतर जौहर दिखाने वाले और चयनित होने वाले खिलाड़ियों को कार्यक्रम में शामिल हुए बतौर विशिष्ट अतिथि योगासन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित सेठ के कर कमलो से सम्मान स्वरूप मेडल प्रदान किए गए इस आयोजन में दुर्ग जिले सहित प्रदेश के कई दिग्गज हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और खिलाड़ियों का जहां हौसला अफजाई किया तो वही आयोजकों को इस आयोजन के लिए ढेरो बधाइयां दी। साथ ही इस आयोजन में आए हुए खिलाड़ियों के पालकों ने भी आयोजन की जमकर तारीफ की

वहीं मंच के माध्यम से डॉक्टर मोनिका पाठक जो इस खेल की विधा में पारंगत है उनके द्वारा लिखी हुई योग विषय पर ही पुस्तक का विमोचन भी किया गया नई टीम से चर्चा के दौरान डॉक्टर मोनिका पाठक ने इस पुस्तक को लिखने के उद्देश्य के बारे में बताया

योगासन चैंपियनशिप के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके यह बता दिया कि जब यह खेल ओलंपिक में शामिल हो जाएगा तब इस खेल में भारत देश की तूती बोलेगी और भारत देश किस खेल में पूरे विश्व का गुरु साबित होगा।।

By editor