भिलाई भाजपा महिला मोर्चा ने किया महिलाओं का सम्मान

भिलाई महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भव्य रूप से मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन के अवसर पर उन सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने अद्भुत कार्य समर्पण से समाज को गौरान्वित किया है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिती श्रीनिवासन प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत की अनुशंसा में भिलाई अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन की अध्यक्षता में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधायक डोमन लाल कोसेवाड़ा वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती रमशिला साहू श्रीमती रजनी बघेल श्रीमती सरस्वती बंजारे श्रीमती कीर्ति नायक , सुश्री सरिता मिश्रा श्रीमती मिथिला खिचरिया श्रीमती मानसी गुलाटी श्रीमती तुलसी साहू जिले के सभी पार्षद बहने उपस्थित रही। महिला मोर्चा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी,महिला मोर्चा जिला तथा मंडल के समस्त पदाधिकारी,भाजपा एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला महिला अध्यक्ष सरोजिनी पाणिग्रही एवं समस्त पदाधिकारी मितानिन बहने, आंगनवाड़ी बहने,जिले की स्व-सहायता समूह की बहनो ने हजारों की संख्या में अपनी उपस्तिथि देकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया। भिलाई महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ने इस अवसर पर मातृशक्ति को संबोधित करते हुए मातृशक्ति की तुलना अष्टभुजी माता के रूप में की।उन्होंने कहा कि जीजा बाई जैसा मातृत्व, अहिल्याबाई होलकर जैसा कृतित्व, लक्ष्मी बाई जैसा नेतृत्व प्रत्येक नारी का परिचय है। जरूरत है अपने अंदर की क्षमताओं को पहचान के निखारने की। मंच का संचालन सुश्री कंचन सिंह के द्वारा किया गया।

By editor