भिलाई निगम सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न

नगर पालिका निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडे एवं संयुक्त कलेक्टर के द्वारा नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में मतदाता सूची का गहन पुनर निरीक्षण करने वाले बीएलओ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें यह जाना गया की डोर टू डोर जाकर मतदाता सूची के गहन पुनर निरीक्षण के कार्य करने में टीम को किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उन दिक्कतों का हाल कैसे किया जाएगा साथ ही इस कार्य के लिए बीएलओ की टीम को उपलब्ध कराए गए प्रपत्रों में किस तरह की जानकारी भरनी है वह भी बताया गया कार्य कठिन है परंतु इस कार्य को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश अधिकारियों ने दिए हैं इसकी जानकारी बुथ लेबल ऑफिसर के सुपरवाइजर तिलेश्वर साहू ने उपलब्ध कराई है सभी बूथ लेवल ऑफिसर का मानना है कि यह कार्य निर्धारित की गई समय सीमा के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा।।

By editor