नगर पालिका निगम भिलाई के सभागार में बैठे हुए निगम के कर्मचारी और अधिकारी उसे वक्त भावुक हो गए जब निगम परिवार के आठ सदस्यों के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद उन्हें विदाई दी गई इस विदाई समारोह में तीन महिला कर्मचारी संग पांच पुरुष कर्मचारी शामिल रहे नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त राजीव कुमार पांडे ने सर्वप्रथम उनके कार्यकाल को बेहतर बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और यह भी कहा कि यह निगम भिलाई आपका अपना है और आप कभी भी किसी भी अधिकारी कर्मचारी से मिलने आ सकते हैं आपका सदैव स्वागत रहेगा इसके बाद आयुक्त राजीव कुमार पांडे ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को फूलमाला पहनकर एवं शाल देकर उपहार भी दिया और यह भी कहा कि उनकी सेवानिवृत्ति के बाद जो धनराशि निगम भिलाई की तरफ बनती है वह जल्द से जल्द आप सभी को दे दी जाएगी इस बात पर सेवानिवृत कर्मचारी भी भावुक हो उठे और आंखें नम हो गई कुछ कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के अनुभव को अन्य कर्मचारी संग साझा किया और बताया कि उनके अधिकारियों और सहकर्मियों का बहुत ही बेहतर साथ मिला है तभी वह अपने कार्यकाल को आसानी से पूरा कर पाए हैं कार्यक्रम के उपरांत नगर पालिका निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडे, उप आयुक्त नरेंद्र बंजारे साथ ही स्वायत्तशाशि कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता शरद दुबे ने कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराई एवं सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य एवं स्वास्थ्य की कामना करते हुए बधाइयां दी साथ ही अभी जानकारी दी कि जिस प्रकार 8 कर्मचारी नगर निगम से विदाई ले रहे हैं उसी प्रकार आठ लोगों की नियुक्ति अनुकंपा नियुक्ति के तौर पर की जा रही है जो शुक्रवार से अपना पदभार संभाल लेंगे सभागार में उपस्थित सेवानिवृत हुए कर्मचारी संघ वर्तमान में नियमित कर्मचारियों ने भी निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडे का आभार जताया।।

