समीक्षा बैठक में वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर दिए गए विशेष दिशा निर्देश
शुक्रवार को नगर पालिका निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडे ने समीक्षा बैठक आहूत की जिसमें निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश आयुक्त महोदय ने अधिकारियों को दिए हैं साथ ही इस समीक्षा बैठक में विशेष तौर पर बरसात के महीने को देखते हुए बरसात का पानी व्यर्थ ना बह जाए इसके लिए पूरे निगम क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने एवं दुरुस्त करने पर विशेष चर्चा की गई जिस जगह पर जल भराव ज्यादा होता है उन सभी जगह पर नए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने के निर्देश एवं जहां-जहां के वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम कमजोर हो रहे हैं उसे तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं इसकी जानकारी नगर पालिका निगम भिलाई की जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू ने मीडिया को दी है
आयुक्त महोदय द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर दिए गए निर्देशों का पहला नगर शक्ति से कर दिया जाए तो यकीनन भिलाई क्षेत्र में घटते हुए भू जल स्तर को सुधर जा सकता है एवं क्षेत्र के उन हिस्सों में जहां पर जल की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है उसे भी दुरुस्त किया जा सकता है।।

