भिलाई नगर से एक बड़ी खबर सामने आई है…
छावनी थाना क्षेत्र में दो युवकों के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शुभम एग रोल सेंटर के पास खड़े दो भाई—विष्णु साव और शुभम साव—को चार लोगों ने कार में डालकर जबरन उठा लिया।
बताया जा रहा है कि घटना सुभाष चौक की है, जहां दोनों युवक दुकान पर मौजूद थे।
सूत्रों के मुताबिक मामला सट्टा कारोबार से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी तक अपहरण के कारणों की पुष्टि नहीं की है।
छावनी पुलिस जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

