भिलाई से बड़ी खबर…
महाराणा प्रताप भवन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में बीती रात चोरों ने सेंधमारी की।
चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट पर लगे तीन ताले तोड़े और मंदिर में रखी पूरी नगदी लेकर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक मंदिर में तक़रीबन एक लाख रुपये नकद रखा हुआ था, जिसे चोर पार कर गए।
सुबह जब मंदिर के दरवाज़े खोले गए, तो चोरी की वारदात सामने आई।
सूचना मिलते ही समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुँचे और पुलिस को खबर दी गई।
ख़ास बात ये है कि भवन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से ख़राब पड़े हैं।
इसी वजह से चोरों की कोई फुटेज पुलिस के हाथ नहीं लग सकी है।
फिलहाल, भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी का खुलासा आगे की पड़ताल के बाद ही हो पाएगा।

