भिलाई से बड़ी खबर…
जुनवानी स्थित नाले में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया।
यहां मछली पकड़ने पहुंचे दो युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए।
जानकारी के मुताबिक, एमजे कॉलेज के पास नाले में दोनों जाल बिछाकर मछली पकड़ रहे थे।
इसी दौरान पांव फिसलने से एक युवक बहने लगा।
उसे बचाने दूसरा भी कूदा… लेकिन खुद भी तेज लहरों में फंस गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और SDRF को सूचना दी।
हालांकि अंधेरा ज्यादा होने से रातभर रेस्क्यू मुश्किल रहा।
बुधवार सुबह से SDRF की टीम लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई है…
लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों का कुछ सुराग नहीं मिल सका है।

