भिलाई के जामुल में युवक पर फायरिंग, कान से छूकर निकली गोली

इस्पात नगरी भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है…
जहां शुक्रवार, 14 नवंबर की रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाकर
फायरिंग की। गोली का निशाना चूक जाना युवक के लिए वरदान साबित हुआ,
लेकिन यह वारदात इलाके में दहशत फैलाने के लिए काफी है।

जानकारी के अनुसार, जामुल निवासी विकास प्रजापति पर
अज्ञात बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी।
गोली कान के पास से छूकर निकल गई, जिससे युवक को हल्की चोट आई…
लेकिन गंभीर अनहोनी टल गई।
हालांकि इस पूरी वारदात ने साफ कर दिया कि हमलावर
उसे नुकसान पहुंचाने के इरादे से ही आए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
और आसपास के पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।
मौके से खाली खोखे और गोली के अवशेष बरामद किए गए हैं।
साथ ही आसपास की दीवारों पर फायरिंग के कई निशान साफ दिखाई दिए,
जो यह संकेत देते हैं कि हमलावरों ने एक से अधिक राउंड दागे थे।

प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है,
हालांकि फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज नहीं किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब
हमलावरों की पहचान और घटना के पूरे कारणों की जांच में जुट गई है।

इस गोलीकांड के बाद जामुल क्षेत्र में दहशत का माहौल है,
और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

By editor