सीजीपीएससी कैसी परीक्षा जिसे बहुत ही कठिन माना जाता है परंतु जो बच्चे अपने लक्ष्य को पूरा करने के प्रति ईमानदारी से इस क्षेत्र में पढ़ाई करते हैं उन्हें सफलता जरूर मिलती है ऐसा ही कर दिखाया है निहाल मोहल्ला कोसा नगर के एक गरीब परिवार की बिटिया यामिनी सिदार ने यामिनी को जब पता चला कि उनके माता-पिता उन्हें एक सरकारी अवसर बनाना चाहते हैं तो वह अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने में जुट गई और दो बार असफल होने के बावजूद अपने माता-पिता से हिम्मत मिलने के बाद उन्होंने तीसरी बार प्रयत्न किया और तीसरी बार में वह सीजीपीएससी की परीक्षा को पास कर गई और उन्हें पुलिस विभाग में डीएसपी का पद दे दिया गया यामिनी जब सोमवार को घर लौटी तो उनके मोहल्ले वासियों ने उनके माता-पिता और रिश्तेदारों सहित ईस्ट मित्रों के साथ यामिनी का भव्य स्वागत किया और पूरे मोहल्ले का भ्रमण भी कराया इस मौके पर यामिनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसा नगर जहां से उन्होंने कक्षा छठवीं से 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की थी वह भी पहुंची जहां स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित उनके सहपाठियों तथा स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने गर्भ जोशी के साथ यामिनी का स्वागत किया इस मौके पर यामिनी के साथ उनके माता-पिता का भी सम्मान स्कूल की प्राचार्य द्वारा किया गया स्वागत सम्मान के बाद यामिनी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए स्कूली बच्चों और युवाओं को यह संदेश दिया है कि यदि लक्ष्य साफ हो तो उसे पूरा किया जा सकता है साथ ही स्कूल की प्राचार्य ने यामिनी पर गर्व करते हुए यामिनी को एक आदर्श बताया वहीं विधायक प्रतिनिधि डॉ दिनेश साहू जो इस क्षेत्र में निवास करते हैं उन्होंने भी आज के दिन को इतिहास के पन्नों में अमर होने की बातें कहीं इसी के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पार्षद संदीप निरंकारी ने भी यामिनी को डीएसपी बनने पर ढेरो बधाइयां दी है दिन सोमवार निहाल मोहल्ला कोसा नगर के साथ पूरे भिलाई शहर और छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम दिन रहा और यह दिन इतिहास के पन्नों में अमर हो गया।

