भिलाई के खुर्सीपार में सरकारी शराब दुकान फिर से शुरू

भिलाई के खुर्सीपार स्थित पंडित दीनदयाल स्टेडियम के A1-A2 शॉप परिसर में एक बार फिर सरकारी शराब दुकान खोल दी गई है।
करीब एक महीने से बंद पड़ी यह दुकान आखिरकार शासन और प्रशासन के प्रयासों के बाद फिर से शुरू हो गई।

हालांकि, दुकान खुलने का स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध किया।
खुर्सीपार की जनता लगातार इस शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन कर रही थी,
लेकिन विरोध के बावजूद सरकार ने दुकान को फिर से चालू करा दिया।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि पार्षद ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश की थी।
किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दुर्ग पुलिस और आबकारी विभाग की टीम बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रही।

दुकान खुलवाने से पहले प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को जेसीबी से समतल कर साफ-सफाई कराई,
ताकि दुकान के आसपास भीड़ और अव्यवस्था न फैले।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव और असंतोष का माहौल देखा जा रहा है।

By editor