भिलाई।
कैंप-2 क्षेत्र में हर साल की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर माता की चुनरी यात्रा निकाली जा रही थी। लेकिन श्रद्धा और भक्ति के इस माहौल को कुछ असामाजिक तत्वों ने बिगाड़ने की कोशिश की।
सूत्रों के मुताबिक चुनरी यात्रा के दौरान एक विशेष समुदाय से जुड़े कुछ युवकों ने पहले तो वहां मौजूद लड़कियों से छेड़खानी की। जब यात्रा समिति के युवाओं ने इसका विरोध किया, तो उन पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। इस घटना में मुकेश सोनकर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वही समूह है, जो हिंदुत्व से जुड़े कार्यक्रमों पर आए दिन टिप्पणी करता है और क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है।
हिंदूवादी संगठनों और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में छावनी थाना पहुंचे और एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।

