बड़े-बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बड़े-बड़े अस्पतालों द्वारा संयुक्त रूप से सीएसआर के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शिविर लगाए जाते हैं ऐसा ही एक शिविर नगर पालिका निगम भिलाई के वार्ड 22 कुरूद ग्राम के शासकीय विद्यालय में लगाया गया जिसका सबसे ज्यादा लाभ स्कूली बच्चों को प्राप्त हुआ साथ ही गांव की महिलाएं पुरुष एवं अन्य नागरिकों ने भी इसका लाभ प्राप्त किया इस सिविर में शंकराचार्य अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने अपनी सुविधा प्रदान की जिसमें जनरल फिजिशियन स्त्री रोग विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल रहे इस स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क दावों का वितरण भी किया गया यह शिविर शंकराचार्य अस्पताल एवं अदानी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया इसकी जानकारी आयोजको सहित शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले डॉक्टर ने भी दी है साथ ही इस ठंड के मौसम में किस तरह से बच्चों की देखभाल की जाए यह भी बताया है शंकराचार्य अस्पताल द्वारा यह लगातार प्रयास किया जाता है कि उनके द्वारा ऐसे स्वास्थ्य सिविर आयोजित करके ऐसे लोगों तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जाए जो किसी भी कारण से अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं और अपने खराब स्वास्थ्य से जूझते रहते हैं।।
भिलाई के कुरूद में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को मिला लाभ

