छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया।
भिलाई हाउसिंग बोर्ड निवासी और छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की 2023 की टॉपर महिमा साहू की राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, महिमा डोंगरगढ़ पदयात्रा पर जा रही थीं, तभी ठाकुर टोला टोल टैक्स के पास तेज़ रफ्तार थार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
भारी टक्कर के चलते महिमा की मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ाई में अव्वल और सबकी प्रेरणा रही महिमा ने पिछले साल ही कोंडागांव पोस्ट ऑफिस में नौकरी पाई थी और उनका सपना था कि सीजीपीएससी पास कर डिप्टी कलेक्टर बनें।
महिमा की असमय मौत से परिवार, समाज और शिक्षा जगत में गहरा शोक है।
हादसे के बाद लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और रैश ड्राइविंग पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

