धारा प्रवाह उड़ान एक मंजिल की संस्थापिका अंजू साहू ने 6 वर्ष पूर्व एक ऐसा कार्य किया जिससे उन्हें दो बार गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह मिल गई और वह बन गई भिलाई की गोल्डन लेडी वही कार्य लगातार अपने छठवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और छठवें वर्ष के ग्रहणियों के क्रिकेट प्रतियोगिता का आमंत्रण कार्ड प्रदर्शित किया गया साथ ही इस प्रतियोगिता में खेलने वाली 6 टीमों की लॉटरी निकालकर दो पूल में बांटा गया है प्रत्येक फूल में तीन-तीन टी में है जो आपस में एक दूसरे से भिड़ेगी क्रिकेट प्रतियोगिता की इस औपचारिक शुरुआत में वार्ड 70 के पार्षद और महापौर परिषद में स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए जिन्होंने धारा प्रवाह उड़ान एक मंजिल की अध्यक्ष अंजू साहू को इस आयोजन के लिए ढेरो बधाइयां दी साथ ही अंजू साहू ने भी प्रतियोगिता की पूरी जानकारी दी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीम की सदस्याओं ने भी इस प्रतियोगिता को ग्रहणियों के लिए उनके सपने को पूरा करने जैसा बताया आपको बता दे कि यह प्रतियोगिता पूरी तरह नॉकआउट होगा प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिका निगम रिसाली के दशहरा मैदान में कराया जा रहा है।।

