2008 में बिहार के कोसी में हुए बाढ़ आपदा के वक्त कनेक्ट वेलफेयर समिति का गठन भिलाई के लोगों द्वारा किया गया और कनेक्ट टू एक्ट अभियान की शुरुआत की गई इसके तहत हर प्रकार की आपदा के वक्त यह समिति अपने नाम के अनुसार आपदा ग्रसित इलाकों में आपदा ग्रसित लोगों की हर संभव मदद करती आ रही है साथ ही भिलाई में हर वर्ष 5 अक्टूबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी करती आ रही है इनका उद्देश्य है की कोई भी व्यक्ति रक्त की कमी से अपनी जान न गवा दे। बाढ़ ट्रस्ट इलाकों में जाकर बाढ़ ग्रस्त लोगों की सेवा से लेकर कोविड जैसी महामारी के वक्त भारी मात्रा में रक्तदान करके लोगों की सेवा करना और लोगों तक राशन पहुंचाने जैसे कार्य भी इस समिति ने किए हैं इन सबके अलावा जनहित से जुड़े और भी कार्य इस समिति के द्वारा लगातार किए जा रहे हैं एक बार पुनः इस वर्ष भी 5 अक्टूबर को स्टील क्लब सेक्टर 8 में रेड क्रॉस सोसाइटी की मदद से रक्तदान शरीर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग डेढ़ सौ यूनिट रक्तदान समिति के द्वारा करवाया गया रक्तदान करने में समिति के सदस्यों ने भी रुचि दिखाई और उनके साथ-साथ अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर शिविर में पहुंच कर रक्त दान किया समिति के क्रियाकलापों एवं 5 अक्टूबर को होने वाले रक्तदान शिविर की जानकारी समिति के अध्यक्ष संदीप जाने उपलब्ध कराई है वहीं समिति के सदस्यों ने भी रक्तदान करने के साथ आयोजन की जानकारी दी है कनेक्ट वेलफेयर समिति एक ऐसी समिति है जो 2008 से लगातार अनवरत अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देती आई है और पूरे भारतवर्ष में अपनी समिति का नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित कर दिया है साथ ही समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों की यही मंशा है की उनका उद्देश्य इसी तरह पूरा होता रहे और वह सभी इसी तरह से लोगों की सेवा करते रहे।

