भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग

भिलाई के हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एमआर एंटरप्राइजेज कंपनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कंपनी के कोयला टैंक में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लग गया। अग्निशमन कर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग को कंपनी के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

By editor