17 Nov 2025, Mon

भारत माता की जय घोष के साथ निकल पड़े सांसद विजय बघेल

भिलाई।भारतीय जनता पार्टी चरौदा मंडल के तत्वावधान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के समान में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा हनुमान मंदिर बस स्टैंड चरौदा से प्रारंभ की गई। जिसमें मुख्य रूप से विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, पुरुषोत्तम देवांगन भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रेम लाल साहू, बिजेंद्र सिंह महामंत्री, विजय जायसवाल एवं सहसंयोजक आकाश ठाकुर, चंद्रकांता माण्डले पूर्व महापौर, शशिकांत बघेल एवं सीता साहू पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भिलाई चरौदा, खिलावन सिंह साहू प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सभी ने अपने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा अंतगवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित थी। तिरंगा यात्रा ने चरोदा क्षेत्र का भ्रमण किया। तिरंगा के मान सम्मान के लिए जोश उत्साह और उमंग के साथ सभी इसमें शामिल हुए। तिरंगा यात्रा देश की एकता और अखंडता को प्रतिबिंबत कर रही थी। इस अवसर पर,ए गौरी शंकर अध्यक्ष भाजपा चरौदा मंडल, राजेश मौर्य संयोजक तिरंगा यात्रा चरौदा मंडल डी वेंकट, प्रसून बंजर्जी, पुष्पलता मंडपे प्रमिला टांडी, परमजीत सिंह, राजेश कुमार मौर्य रामा रेड्डी चंद्र प्रकाश पांडे सहित सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे।

By editor