भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध निर्माणी मजदूर संघ द्वारा बीएमएसके सुपेला स्थित कार्यालय में जरूरतमंदों और दिव्यांगजनों को को ई रिक्शा और बीएमएस से जुड़े मृतकों के परिजनों को सहायता राशि का चेक सोपा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल उपस्थित हुए वही अध्यक्षता नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने की। सांसद विजय बघेल का कार्यक्रम स्थल में पहुंचते ही भारतीय मजदूर संघ के हरिशंकर चतुर्वेदी शरद दुबे सहित बीएमएस के अन्य नेताओं द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया। पूजा अर्चना के उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत हुई सांसद विजय बघेल ने भारतीय मजदूर संघ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संगठन निरंतर कर्मचारी हित में कार्य करते आ रहा है केंद्र एवं राज्य की विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ कर्मचारियों और उनके परिजनों को दिलाने संगठन कटिबद्ध है। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने सभी हितग्राहियों को ई-रिक्शा की चाबियां सौंपी। साथ ही सहायता राशि का चेक भी सांसद और अन्य उपस्थित नेताओं द्वारा मृतकों के परिजनों को सोपा गया। गौरतलब है कि भारतीय मजदूर संघ द्वारा अपनी स्थापना के बाद से ही लगातार कर्मचारी हित में कार्य किया जा रहा है विशेष कर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय नजर आते हैं जिसके लिए समय-समय पर भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। यही वजह है कि भारतीय मजदूर संघ से जुड़ने कर्मचारियों में खासी दिलचस्पी देखी जाती है कार्यक्रम के अंत में सांसद विजय बघेल का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। सांसद विजय बघेल और भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी हरिशंकर चतुर्वेदी ने इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

