भाजपा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोलिहापुरी में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल उपस्थित हुए। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कौशिक प्रितपाल बेलचंदन,लिलेश्वर देशमुख हेमन्त सिन्हा अनुपात साहू राजू जंघेल शीतल ठाकुर मंडल अध्यक्ष आशीष निमचे दिनेश देवांगन मनोज साहू, दिलीप साहू माया बेलचंदन प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।सांसद विजय बघेल ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बनकर उभरी है भाजपा कभी भी शासन करने के लिए नहीं सेवा करने के लिए है और भाजपा के भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं सांसद विजय बघेल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा उस समय सन् 1982 में पहली बार 2 सांसद चुन कर आए थे तो कांग्रेस ने हंसी उड़ाई थी कहा था हम दो और हमारे दो सन् 2019 में 303 सांसद चुन कर आए सन् 2024 में 240 सांसद हैं।इस अवसर पर भाजपा के सैकड़ों जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

