भिलाई। भाजपा शासन काल में भारतीय जनता पार्टी के वार्ड क्रमांक 42 गौतम नगर खुर्सीपार क्षेत्र के भाजपा पार्षद विनोद सिंह के वार्ड में तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई हुई। यहां अवैध कब्जा किये 53 लोगों के अतिरिक्त निर्माण को नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से तोड़ा है। लोगों द्वारा यहां से गुजरती नाली के ऊपर अतिरिक्त निर्माण कर लिया गया था जिसकी वजह से गंदे पानी की निकासी बाधित हो रही थी
नगर निगम की टीम द्वारा अतिरिक्त निर्माण किये लोगों को अपना अवैध कब्जा स्वयं से हटा लेने लगातार नोटिस जारी किया गया था और अवैध कब्जे पर लाल निशान से चिह्नांकित किया गया था। बावजूद उसके अवैध कब्जेधारीयों द्वारा अपने अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया था। बारिश के दिनों में यहां पानी भर जाने की शिकायत बने रहती थी। जिसके कारण शिवराज सिस्टम का संधारण करना आवश्यक हो गया था। कुर्सी पर में 14वें वित्त आयोग सैनली निर्माण का कार्य सैंक्शन हुआ है। लेकिन अवैध कब्जों के कारण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा था। जब भी नगर निगम की टीम कार्रवाई करना यहां पहुंचती तो लोगों द्वारा बच्चों के पेपर त्यौहार का सीजन आदि की समस्या बताकर निगम की टीम को वापस लौटा दिया जाता था। इसके बाद नगर निगम की टीम ने योजनाबद्ध रूप से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की
इस दौरान यहां भाजपा और कांग्रेस के लोगों द्वारा राजनीति भी की गई लेकिन निगम की टीम के समक्ष किसी की नहीं चली। कुछ लोग इस कार्रवाई को न्यायालय में चुनौती देने की बातें कर रहे हैं। कुल मिलाकर यहां पर नेताओं द्वारा केवल अपनी राजनीतिक रोटी सेकने की कोशिश की गई जनता की समस्याओं से किसी को सरोकार नही रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

