भाजपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का बैठक में बढ़ाया मनोबल

भिलाई| भारतीय जनता पार्टी भिलाई-3 मंडल द्वारा संगठन परिचयात्मक बैठक की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने सभी कार्यकर्ताओं से परिचय लिया। साथ ही पार्टी में कार्यकर्ताओं के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा कर उनका मनोबल बढ़ाया। महामंत्री प्रेमलाल साहू ने भी कार्यकर्ताओं से परिचय व भेंट कर समझाया कि यह पार्टी एक परिवार रूपी पार्टी है।

सभी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने कहा कि एक एक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है। जिसने विभिन्न सांसद, विधायक, महापौर को जिताया है। बैठक में बृजेन्द्र सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष माननीय शशिकांत बघेल, मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल, भाजपा भिलाई-3 मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष खिलावन वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष सीता साहू , जिला मंत्री दिलीप पटेल, राधेश्याम वर्मा, खिलावन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर उपस्थित रहे।

By editor