नगर पालिका निगम भिलाई के परियोजना विभाग द्वारा लाखों रुपए की लागत से शहर के प्रमुख स्थानों में वर्टिकल गार्डन बनाए गए हैं इन वर्टिकल गार्डन में रोजाना टैंकरों के माध्यम से पानी भी दिया जाता है। गुरुवार शाम आए आंधी तूफान से जुनवानी नाले के ऊपर लगा वर्टिकल गार्डन क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क गिर पड़ा इस दौरान सड़क से गुजरते कई वाहन इसकी चपेट में आ गए जिससे वाहन चालकों के वाहनों को काफी नुकसान भी पहुंचा है नगर निगम भिलाई द्वारा अपने कार्यों को किस तरह से अंजाम दिया जाता है इस वर्टिकल गार्डन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है इसमें निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार की मिली भगत भी देखने को मिल रही है। शुक्रवार दोपहर को टुकड़ों में बटे वर्टिकल गार्डन को कुछ लोग ऑटो में भरकर ले जाते भी नजर आए। वर्टिकल गार्डन के सड़क में गिरने की वजह से लंबे वक्त तक इस मार्ग में यातायात बाधित रहा और लोगों को आंधी तूफान के बीच परेशान होना पड़ा। शहर की सुंदरता को बढ़ाने इस तरह के वर्टिकल गार्डन सुपेला चौक से चंद्र मौर्य चौक तक फ्लाईओवर के नीचे सड़क के दोनों और भी लगाए गए हैं। लेकिन इसके रखरखाव को लेकर नगर निगम उदासीन बना हुआ है केवल पानी डालकर अपने कार्यों की खाना पूर्ति कर ली जाती है। इन वर्टिकल गार्डन को लगाने निगम ने लाखों रुपए खर्च किए हैं नगर निगम के परियोजना विभाग की कार्यप्रणाली से लोग भली भांति वाकिफ है। जिस उद्देश्य को लेकर इस विभाग को बनाया गया है वह भी कहीं से भी पूरा होता नजर नहीं आता।

