बीएसपी की टीम पहुंची पुलिस जवानों के साथ

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग की टीम ने सेक्टर 2 ए मार्केट के समीप मेंटेनेंस कार्यालय के सामने साप्ताहिक बाजार शुरू कर रहे दुकानदारों को खदेड़ने की कार्रवाई की है। इन दुकानदारों द्वारा मेंटेनेंस ऑफिस के समीप बाजार लगाने की तैयारी की जा रही थी जिसकी जानकारी लगने पर बीएसपी की टीम पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंची और दुकानदारों को अपना सामान समेटने को कहा। बीएसपी की ओर से कहा गया कि बाजार पूरी तरह से अवैध है वही मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि बाजार लगाने पर किसी तरह का निर्माण नहीं किया जाएगा लेकिन बीएसपी के अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं थे इस कार्रवाई के दौरान बाजार लगाने आए दुकानदारों और बीएसपी के अधिकारियों के बीच काफी गहमागहमी की स्थिति बनी रही। अधिकारियों के आगे किसी भी दुकानदार की नहीं चली। अंततः सभी दुकानदारों को अपना सामान समेट कर यहां से जाना पड़ा। अधिकारियों का मानना है कि यदि यहां पर बाजार की शुरुआत की जाती तो बीएसपी के अन्य क्षेत्रों में खाली पड़ी जमीनों पर भी इस तरह का बाजार लगाकर धीरे-धीरे कब्जा किए जाने और निर्माण कार्य की शुरुआत हो जाती जिसकी वजह से सेक्टर 2 में शुरू होने जा रहे इस बाजार को शुरू होने से पूर्व ही बंद कर दिया गया साथ ही यहां आए दुकानदारों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा बाजार लगाने का किसी तरह का कोई प्रयास किया गया तो इन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

By editor