बिहार स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्रीकहा, एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत प्रदेश में हो रहा काम

एक भारत श्रेष्ठ भारत बिहार के तिहार स्नेह मिलन समारोह बिहार स्थापना दिवस का आयोजन शहर के एक निजी होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन उपस्थित हुए वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की। अतिथियों का स्वागत आयोजन कमेटी सहित भारतीय जनता पार्टी भिलाई और दुर्ग जिले के अध्यक्षों के नेतृत्व में किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। और बिहार स्थापना दिवस के इस आयोजन को लेकर आयोजकों की सराहना की। मुख्य अतिथी नितिन नवीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लाखों की संख्या में बिहार के लोग रहते हैं विष्णु देव सहायक के मुख्यमंत्री बनने के उपरांत सभी को लगता है कि वह हमारे मुख्यमंत्री हैं उन्होंने कहा कि बिहार निरंतर तेजी से प्रगति कर रहा है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिहार के लोगों से मेरा व्यक्तिगत रिश्ता रहा है पूरे छत्तीसगढ़ में छठ पर्व को मनाया जाता है मेरा ननिहाल भी बिहार का है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में यूपी बिहार के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन दुर्ग महापौर अलका बाघमार बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। बहरहाल आने वाले समय में बिहार विधानसभा का चुनाव संपन्न होने जा रहा है ऐसे में भाजपा द्वारा बिहार स्थापना दिवस समारोह का आयोजन कर बिहार के लोगों को प्रभावित करने का एक अच्छा प्रयास किया गया है।

By editor