14 नवंबर पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है इस अवसर पर सभी स्कूलों में बाल मेले का आयोजन किया जाता है ऐसा ही आयोजन हाउसिंग बोर्ड भिलाई स्थित नाग सेन हायर सेकेंडरी स्कूल में भी किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ-साथ खेल के भी स्टॉल लगाए प्रबंधन ने इस आयोजन के माध्यम से बच्चों के अंदर व्यापार करने की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया बच्चों ने बढ़-चढ़कर इस कार्निवल में हिस्सा लिया बच्चों ने बताया की स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हें स्टॉल लगाने को कहा गया था जिसमें बच्चों के पालकों ने बच्चों की मदद की बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजन बनाए थे जिसकी तारीफ स्कूल प्रबंधन सहित कार्निवल में शामिल बच्चों के पालकों ने भी की है वही बच्चों ने इस कार्निवल में अपने व्यापार की प्रतिभा को प्रदर्शित किया और इस आनंद मेले में खूब आनंद उठाया स्कूल प्रबंधन द्वारा ऐसे आयोजन किए जाने से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा सामने आती है और यकीनन इससे उनका भविष्य निर्माण भी होता है।

