बच्चे की जान बचाने नदी में कूदा युवक

दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।
शिवनाथ नदी में एक 12 वर्षीय बच्चे की जान बचाने के प्रयास में 28 वर्षीय युवक लापता हो गया।

मंगलवार शाम करीब 5 बजे, पुलगांव थाना क्षेत्र के शिवनाथ नदी पुल पर यह घटना घटी। अचानक एक बच्चा नदी में गिर पड़ा। मौके पर मौजूद युवक योगेंद्र ठाकुर और उनका एक साथी तुरंत नदी में कूद गए।

दोनों ने बहादुरी दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इस दौरान योगेंद्र ठाकुर तेज धार में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
पिछले 24 घंटे से एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है, लेकिन नदी की तेज धार और गहराई के चलते ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

फिलहाल एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।

By editor