फर्जी GST बिल से कोयले का काला कारोबार बेनकाब!

दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने फर्जी जीएसटी बिल के सहारे चल रहे कथित कोयला कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, खुर्सीपार गेट के पास विजय केसरवानी के गोदाम में अवैध रूप से कोयले का भंडारण और बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान करीब 15.530 टन कोयला बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि कोयला रेलवे और बीएसपी से चोरी कर लाया जाता था। आरोपी ने बचाव के लिए जीएसटी बिल पेश किया, लेकिन जांच में वह बिल फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरे खेल का खुलासा हो गया।

आरोपी ने बताया कि फर्जी जीएसटी दस्तावेज राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा की मदद से तैयार किए गए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विजय केसरवानी, राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

By editor