भिलाई में ऑनलाइन ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है… जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
जल्दी पैसा कमाने और रातों-रात अमीर बनने का सपना… एक युवक के लिए बर्बादी की वजह बन गया।
नेवई थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के जरिए ‘जिगोलो कॉल बॉय’ यानी ‘प्ले बॉय’ बनने का ऑफर मिला।
ठगों ने बड़े-बड़े ऑफिस, लाखों की कमाई और लग्जरी लाइफ का सपना दिखाया।
शुरुआत में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 7 हजार रुपए लिए गए… फिर अलग-अलग बहानों से लगातार पैसों की मांग शुरू हो गई।
युवक इस कदर ठगों के जाल में फंस गया कि उसने अपनी बाइक गिरवी रख दी… मोबाइल बेच दिया… और दोस्तों से भी उधार ले लिया।
हैरानी की बात ये है कि युवक ने कुल 98 बार ट्रांजैक्शन कर ठगों को 1 लाख 85 हजार रुपए भेज दिए।
इतना ही नहीं… ठगों ने उसके मोबाइल में एक फर्जी ऐप भी डाउनलोड करवाया… जिससे फोन का पूरा डेटा और कॉन्टैक्ट्स उनके हाथ लग गए।
अब आरोपी युवक के रिश्तेदारों को फोन कर गालियां दे रहे हैं… और निजी फोटो-चैट वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं।
मानसिक प्रताड़ना और भारी कर्ज से परेशान युवक आखिरकार पुलिस के पास पहुंचा है।
नेवई पुलिस और साइबर सेल अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।

