नगर पालिका निगम भिलाई इन दोनों अपने निगम क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नए आयामो पर कार्य कर रहा है इसी परिपेक्ष में नगर पालिक निगम भिलाई जोन-1 अंतर्गत उद्यान एवं एस.एल.आर.एम. सेंटर का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। जहां नागरिको द्वारा अपने घरो से कपड़ा दिया जाता है, जिससे सेंटर की महिलाएं झोला एवं अन्य सामग्री बनाने का कार्य कर रही हैं। और उन पर वर्टिकल रूप में एस एल आर एम सेंटर लिखा हुआ है इन महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे हैं यह झोले आम नागरिकों को बहुत ही सस्ते दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे निगम क्षेत्र के नागरिकगण प्लास्टिक का उपयोग न करने की दिशा में अग्रसर हो सकेंगे नगर पालिका निगम भिलाई ने आम नागरिकों से अपील भी की है कि वह जब बाजार जाएं तो घर से थैला जरूर लेकर जाए। निगम भिलाई के आयुक्त ने महिलाओं को कपड़ों से होला बनाते देखकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया, और बेहतर कार्य करने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, क्रिस्टोफर पॉल एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।

