प्रेमिका ने अपने प्रेमी से कराया मंगेतर का अपहरण

जामुल थाना पुलिस ने एक ऐसी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है जिसने अपने मंगेतर का ही अपहरण अपने प्रेमी और उसके साथियों से करवा दिया।टिकेश साहू की शादी हेमकुमारी उर्फ हेमा के साथ तय हुई थी लेकिन हेमा साहू का प्रेम संबंध आरोपी दुर्गेश साहू के साथ था हेमा तोकेश के साथ शादी नहीं करना चाहती थी इसलिए उसने अपने प्रेमी दुर्गेश साहू को तो साहू की फोटो के साथ अन्य दस्तावेज भेजे। इसके बाद प्रेमी दुर्गेश साहू उसका साथी अमित वर्मा और प्रेमिका हेमकुमारी नागपुर से कार लेकर भिलाई पहुंचे। और अपने साथी के साथ जामुल बोगदा पुल से गुजर रहे टोकेश साहू का कर से अपहरण कर उसे बेमेतरा ले गए यहां उसके साथ मारपीट की गई लेकिन किसी तरह तोकेश अपहरण कर्ताओं के कब्जे से भाग निकला। इसके बाद तो के साथी भूपेंद्र यादव ने जामुल थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देख जामुन थाना प्रभारी कपिल देव पांडे ने पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी कपिल देव पांडे ने एक टीम गठित की और आरोपियों को नागपुर महाराष्ट्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कपिलदेव पांडे सहायक उप निरीक्षक महफूज खान राजेश साहू आरक्षक चंद्रभान सिंह और पंकज पांडे का विशेष योगदान रहा।

By editor