कॉन्टैक्टर कॉलोनी सुपेला के रह वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। यहां वर्षों पूर्व स्थापित किए गए प्राचीन शिव मंदिर का कायाकल्प होने जा रहा है इस शिव मंदिर को नया रूप देने शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। शिलान्यास समारोह में कॉन्टैक्टर कॉलोनी सुपेला के रहवासी बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर निगम भिलाई में नेता प्रतिपक्ष भोजराज sinha बिल्डर अजय चौहान वरिष्ठ पार्षद महेश वर्मा पार्षद लालचंद वर्मा आदि उपस्थित रहे पूरे विधि विधान के साथ शिलाद्यांश समारोह का आयोजन किया गया आए हुए अतिथियों ने मंदिर को नया स्वरूप देने कार्य की शुरुआत की जिसमें सभी ने अपना योगदान दिया की गौर तलब है कि प्राचीन शिव मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है यह शिव मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है जिसके कायाकल्प करने की मांग वर्षों से की जा रही थी जो अब जाकर पूरी होने जा रही है कॉन्टैक्टर कॉलोनी श्री शिव विकास कल्याण समिति के महासचिव रामचंद्र साहू ने आयोजन की जानकारी दी।

