प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर एक दिनी प्रवास पर भिलाई पहुंचे जहां भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन एवं भिलाई महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के साथ भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं ने एवं पदाधिकारी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और स्वागत करने के दौरान किसान मोर्चा के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित होने के लिए उन्हें ढेरो बधाइयां भी दी साथ ही पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश में किसानों की यथा स्थिति और किसानी कार्य पर भी बेबाकी से सवालों के जवाब दिए

