भिलाई।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एचआईजी 1083 हाउसिंग बोर्ड में समर कैंप का आयोजन किया गया है।जिसमे बच्चे उमंग उत्साह से शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु स्मृति के द्वारा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश चौहान भूतपूर्व क्रिकेटर एवं ममता साहू पतंजलि योग महिला समिति की अध्यक्षा, कुमारी बड़गा प्रिंसिपल एवं वर्षा बहन अपने ने उद्बोधन में कहा कि आजकल का समय बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी समय है, इस समय में बच्चे जो चाहे वह सीख सकते हैं।और अपनी भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। खास कर समर कैंप का उद्वेश्य बताया कि क्यों किया जाता है। वर्षा बहन ने कहा कि हर दिन समर कैंप को हम एक फेस्टिवल के रूप में मनाएंगे
उन्होंने कहा कि आज हम सब रिस्पेक्ट डे मनाएंगे। हम किसी को कोई अच्छी बात कहते हैं तो उसके बदले में रिप्लाई हमको अच्छा ही मिलता है और यदि किसी को गलत बात कहेंगे तो रिप्लाई हमें गलत ही मिलेगा तो हर एक को सम्मान देना चाहिए। भगवान का प्रतिदिन शुक्रिया अदा करना,प्रकृति का धन्यवाद जिस धरती पर हम रहते हैं। राजेश चौहान ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है बच्चों को जो भी होमवर्क मिलता है उस होमवर्क के रूप में रिस्पेक्ट होना चाहिए यह भी अपने से बड़ों का सम्मान करना है। समर कैंप 27 अप्रैल से 3 मई तक निशुल्क आयोजित है जिसका समय 5:30 से 7:30तक है और पेरेंट्स के लिए भी शिविर का आयोजन किया गया है।

