पुलिस ने पहले दफनाया फिर कब्र से लाश को निकाला

मोहन नगर थाना पुलिस को बीते 18 अप्रैल को धमधा नाका एफसीआई गोदाम के समीप एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। अज्ञात लाश के संबंध में पुलिस द्वारा समुचित रूप से पतासाजी नहीं की गई और दो दिन बाद शव को रायपुर नाका शमशान घाट के समीप दफना दिया गया। वही मृत व्यक्ति लक्ष्मी नारायण जांगड़े के परिजन उसकी पतासाजी अपने स्तर से कर रहे थे। मृतक के संबंध में कहीं सूचना नहीं मिलने पर परिजन मोहन नगर थाना पहुंचे यहां परिजनों के पहुंचने के उपरांत उन्हें पता चला कि जिसे वह खोज रहे हैं उसकी लाश को पुलिस द्वारा दफनाया जा चुका है। चुकी मृतक अक्सर इसी तरह से घर से गायब हो जाया करता था और वापस लौट आता था इस बार उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचे थे लेकिन पुलिस द्वारा उसकी लाश को दफनाने की जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद परिजनों की मांग पर एसडीएम की अनुमति से लक्ष्मी नारायण जांगदे की लाश को कब्र से निकलवाया गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर वापस लौट गए। पूरे मामले की जानकारी मृतक के पुत्र निर्भय जांगड़े ने दी।

By editor