पुलगांव चौक के आगे चलती हुई टाटा मैजिक में अचानक आग लग गई आगजनी की इस घटना के दौरान वाहन में चालक के साथ दो बच्चे सवारथे। जिन्हें राह चलते लोगों द्वारा बचा लिया गया। वाहन में आग लगने की जानकारी तत्काल अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग को दी गई इसके तत्काल बाद दमकल वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया। आग बुझाने में एक अग्निशमन गाड़ी पानी का उपयोग किया गया आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है जिसकी जांच दुर्ग पुलिस द्वारा की जा रही है जिला आगरा सामान अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर तत्काल गाड़ी भेजने से आग पर काबू पाया गया और मौके पर किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई।

