पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर का जन्म दिवस मनाया

भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ बीएमएस कार्यालय सेक्टर 6 में महान परोपकारी कुशल प्रशासक, साहस और बुद्धिमत्ता की प्रतिक अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन “महिला दिवस” मनाया गया, जिसमें भिलाई इस्पात मजदूर संघ के समस्त पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं के साथ ही नगर निगम भिलाई से अध्यक्ष महंती जी निर्माणी के दुर्ग जिला अध्यक्ष देवेंद्र चंद्राकर जी सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी यूनियन कार्यालय में उपस्थित थे।सर्वप्रथम पुण्यस्लोक अहिल्याबाई होलकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात संघ गीत से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ, कार्यक्रम का संचालन करते हुए यूनियन के महामंत्री चन्ना केशवलू ने बताया कि यह बहुत ही सौभाग्य और गर्व की बात है कि आज देवी अहिल्याबाई होलकर के जन्मदिन को पूरा भारतवर्ष “महिला दिवस” के रूप में मना रहा है यह मातृशक्ति के प्रति हम सब के समर्पण,असीम श्रद्धा व मातृशक्ति नमो नमः भाव को दर्शाता है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री एवं यूनियन के अध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि जब भी हम “मां” शब्द का उच्चारण करते हैं तो निश्चित रूप से वह शब्द ध्वनि के माध्यम से निकलता है लेकिन वह हृदय को स्पर्श करता हुआ मस्तिष्क को झकझोरता हुआ एक सर्वशक्तिमान संरक्षक का भाव मन में लाता हुआ उस शब्द का उच्चारण होता है, आज हम पूरे भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है कि आज अहिल्याबाई के जन्म दिवस को हम सब महिला दिवस के रूप में मना रहे हैं।संगोष्ठि कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष आई पी मिश्रा, जगजीत सिंह, सुधीर गडेवाल,विनोद उपाध्याय,शारदा गुप्ता,संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा,प्रदीप पाल, जोगिंदर कुमार,भूपेन्द्र बंजारे,गौरव कुमार, सचिव ए वेंकट रमैया,पूरन लाल साहू,अखिलेश उपाध्याय, संजय कुमार साकुरे,नागराजू,सुबोधित सरदार,दीनानाथ जैसवार कोषाध्यक्ष रवि चौधरी सिंह, मनीष गुप्ता,राहुल राज,प्रशांत क्षीर सागर,अनिल बिसेन,सुबोध देशपांडे सहित अन्य लोग शामिल थे ।

By editor