पावर हाउस में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई बाइक सवार तीन दोस्त तेज रफ्तार से जा रहे थे जगदंबा स्वीट्स के सामने सड़क पार कर रहे एक शख्स को ठोकर मारते हुए खड़ी पिकअप से टकरा गए टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीसरे को मामूली चोट आई है घटना छावनी थाना क्षेत्र की है बाइक सवार नाबालिक चलती बाइक में रील बना रहे थे मृतकों की पहचान जय बांसोड़ और हर्ष मेश्राम के रूप में हुई है वहीं बाइक सवार आदित्य चौहान चोटिल हुआ है पुलिस ने बताया कि गौतम नगर निवासी जय बांसोड़ और हर्ष मेश्राम एक ही बाइक में रात 11 बजे पावर हाउस की ओर जा रहे थे बाइक को हर्ष मेश्राम चला रहा था दो पीछे बैठे हुए थे बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क पार कर रहे एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मारते हुए किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई इसके बाद बाइक के पर परखच्चे उड़ गए जय बांसोड़ और हर्ष मेश्राम की मौके पर ही मौत हो गई जिस शख्स को बाइक से ठोकर मारी गई उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

