मामूली विवाद पर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी थामस मिंज ने पत्नी के अचेत अवस्था में होने पर साक्ष्य को छुपा कर इलाज के लिए रायपुर में भर्ती कराया था। एवं डॉक्टर को अस्पताल में पत्नी का दुर्घटना में स्वयं से गिर जाना बताया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी अपने ग्रह ग्राम आकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था संदिग्ध अवस्था में मृत्यु होने पर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी आरोपी द्वारा की जा रही थी पुलिस को सूचना मिली कि मृतका के साथ उसके पति ने मारपीट की थी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश में चौकी दोकड़ा पुलिस द्वारा तत्काल मृतका के परिजनों से संपर्क किया गया इसके बाद ग्राम जूडवाइन आकर पुलिस ने आरोपी थॉमस मिंज को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की पहले तो आरोपी ने मारपीट की घटना से साफ इनकार कर दिया लेकिन पुलिस द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर वह टूट गया एवं घटना को घटित करना स्वीकार किया। पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने दी।

