नेवई डैम की गहराई में समाने से एक मासूम की मौत हो गई 17 साल का अरविंद कोसले जो छावनी थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर कैंप 1का रहने वाला था अचानक डैम में डूब गया सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई परिजन और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे देर रात तक एसडीआरएफ का शव को खोजने अभियान चलता रहा उम्मीदें टूटती रही और जुड़ती रही एसडीआरएफ प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि डेम में डूबने की खबर मिलते ही टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया था टीम में शामिल सदस्यों ने डीप डाइव कर शव की तलाश की घंटे की मेहनत के बाद डेम से शव को बाहर निकाला गया और पुलिस के सुपुर्द किया गया नेवई थाना पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवा दिया है नेवई पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है साथ ही क्षेत्र के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है कि अरविंद डैम तक कैसे पहुंचा और किन हालातो में यह हादसा हुआ। डैम से शव को बाहर निकालने डीप डाइविंग जवान राजकुमार यादव और नरोत्तम चंदेल ने अहम भूमिका निभाई।

