निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने प्रेस-वार्ता ली, कलेक्टर ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का एसआईआर संबंधी कार्यक्रम की जानकारी दी, निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 28 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है और अब 04 नवंबर से 04 दिसंबर तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, 07 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन। किया जाएगा, एसआईआर में बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी जो कि घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे , कलेक्टर अभिजीत सिंह के द्वारा विधानसभावार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त कई गए, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने कहा नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने का मुख्य उद्देश्य है कि कोई अवैध नागरिक न जुड़े एवं भारत के वैध नागरिक न छूटें, जिससे मतदाता सूची शुद्ध रहे। एसआईआर के तहत मृत एवं अन्यत्र निवासरत व्यक्तियों का नाम फार्म-7 भरकर मतदाता सूची से हटाया जाएगा तथा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 की स्थिति में नए मतदाताओं का नाम फार्म-6 भरकर दर्ज करने की कार्यवाही की जा सकेगी। साथ ही मतदाता सूची में त्रुटि सुधार हेतु फार्म-8 का उपयोग कर, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा इससे पूर्व में वर्ष 2003 में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम किया गया था इस बार होने वाले मतदाता सूची का पुनर निरीक्षण कितनी पारदर्शिता के साथ हो पता है यह कार्य पूर्ण होने के बाद पता चलेगा।

