नियम तोड़ते वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाते वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस का अभियान निरंतर जारी है शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहो में यातायात पुलिस के निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारी चालानी कार्रवाई में जुटे हुए हैं बावजूद इसके वाहन चालक नियमों का पालन करने कोताही बरत रहे हैं। वाहन चालकों में चालनी कारवाई का भय लगभग समाप्त हो चुका है। यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार को मैत्री बाग मोड़ के समीप अभियान चलाया गया अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा गया जिनके द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था कुछ को समझाइए देने के साथ कुछ से जुर्माना वसूल किया गया। अभियान के दौरान चौपहिया वाहनों से ब्लैक फिल्म को हटाया गया। ज्यादातर दो पहिया चालक बिना हेलमेट के नजर आए इनसे जुर्माना वसूल किया गया। यातायात पुलिस के निरीक्षक बोधिराम धीरे ने बताया की पुलिस का अभियान निरंतर जारी है वाहन चालकों में यातायात के नियमों का पालन करने को लेकर जागरूकता देखने को मिली है।

By editor