नगर पालिका निगम भिलाई के ज़ोन 2 कार्यालय में भी 15 अगस्त से स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया इस आयोजन में सर्वप्रथम मां भारती और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और धूप दीप प्रज्वलित करके श्रीफल का भोग लगाया गया तत्पश्चात जोन आयुक्त एशा लहरें के कर कमलो से ज़ोन कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया गया ध्वजारोहण के बाद सभी अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे झंडे को सलामी दी और एक दूसरे को बधाइयां देते हुए मुंह मीठा कराया
अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के नीचे निगम भिलाई के ज़ोन 2 सभी अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने एक साथ मिलकर इस राष्ट्रीय त्योहार को मनाया जिस परिसर का पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के सागर में गोता लगता हुआ नजर आया।।

