दुर्ग शहर के बाजार क्षेत्र पटवा लाइन, कपड़ा लाइन, पांच कंिडल, कुनवा चौक में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पटवा लाइन और पांच कंिडल बाजार क्षेत्र सड़क किनारे रखे विज्ञापन बोर्ड को हटवाया गया। कूलर, तिरपाल, स्टेंड स्टूल सहित कुर्सी व अन्य सामान जब्त किए गए।
कार्रवाई को देखते हुए कई दुकानदारों ने बाहर रखे अपने सामान भीतर रख लिए। उन्हें सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। यदि कोई दुकानदार अतिक्रमण करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई होगी। मौके पर हाथ ठेला और सड़क घेरकर पसरा लगाने वालों को 24 घंटे का समय दिया गया है। निगम अधिकारी परमेश्वर कुमार ने बताया कि बाजार क्षेत्र में भीड़ वाले इलाके में अवैध कब्जे से ट्रैफिक जाम होता था, इसलिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

