निगम के पिछले हिस्से में लाश मिलने से सनसनी

सुपेला थाना अंतर्गत नगर निगम भिलाई के पिछले हिस्से में गुरुवार की सुबह युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सब्जी मंडी के लोगों ने सबसे पहले देखा और सुपेला पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम पहुंची शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला शास्त्री अस्पताल भिजवाया गया है। मृतक की पहचान महेंद्र पाटील के रूप में हुई है जो रामनगर का रहने वाला था और सुपेला सब्जी मंडी में हमारी का काम किया करता था तीन भाइयों में वह तीसरे नंबर का था शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि युवक नशे का आदी था मृतक को आखरी बार गुरुवार की सुबह 10:30 बजे देखा गया था जिस जगह पर युवक की लाश मिली वहां अक्सर नशाखोर युवकों को देखा जाता है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।

By editor